झारखंड के हज़ारीबाग में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय, हुई पत्थरबाज़ी
हज़ारीबाग (झारखंड) में रविवार रात को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कथित तौर पर पत्थरबाज़ी व आगज़नी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने कहा, "मस्जिद के पास झड़प हुई थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है...स्थिति शांतिपूर्ण है लोग किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।"