झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वॉर्डर के 1,733 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 8 दिसंबर तय की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।