झारखंड अधिविद्य परिषद ने राज्य सरकार द्वारा 'शब-ए-बारात' के मौके पर अवकाश अधिसूचित किए जाने के मद्देनज़र कक्षा 10वीं और 12वीं की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। जेएसी ने कहा कि अब 4 मार्च को ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड में मंगलवार से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थीं।