झारखंड में 10 साल बाद हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET

झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) करीब 10 साल के इंतज़ार के बाद रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 986 केंद्र बनाए गए, जबकि राजधानी रांची में 101 केंद्रों पर परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा 2 पालियों में हुई और सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, CCTV निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

Load More