झारखंड में 7 साल का बच्चा पाया गया HIV पॉजिटिव, संदेह के घेरे में ब्लड बैंक; जांच शुरू
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में एक 7 साल का बच्चा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। परिवार का आरोप है कि चाईबासा के ब्लड बैंक में संक्रमित खून चढ़ाया गया जिससे बच्चा संक्रमित हुआ। अब तक बच्चे को करीब 25 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। मामले की जांच के लिए सरकार ने रांची से पांच सदस्यीय टीम भेजी है।