झारखंड में 7वीं व 10वीं पास वालों को वर्दी पहनने का मौका, होम गार्ड के 772 पदों पर निकली भर्ती
देवघर (झारखंड) में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 635 और शहरी क्षेत्र के 137 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर है। ग्रामीण पदों के लिए सातवीं और शहरी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है और अभ्यर्थियों की उम्र 19-40 वर्ष होनी चाहिए।