झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम तथा खूंटी ज़िले की सीमा पर पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के दो नक्सलियों की गुटीय संघर्ष में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली पीएलएफआई से अलग होकर अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।