झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कक्षपाल (जेल वॉर्डर) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 8 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹19,900-₹63,200 (लेवल-2) तक की सैलरी मिलेगी।