झारखंड में चलती बस में लगी भीषण आग, 40 से ज़्यादा यात्री थे सवार; बाल-बाल बचे यात्री
झारखंड के रांची-लोहरदगा मार्ग पर शनिवार शाम एक चलती बस में आग लग गई। बस में लगभग 45 लोग सवार थे और सभी की जान बाल-बाल बच गई। बस में अचानक आग लगने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट और बस में रखे रासायनिक घोल के कारण आग फैलने की संभावना जताई जा रही है।