हज़ारीबाग (झारखंड) में ज़मीन में दबा एक बम विस्फोट हो गया जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बच्ची शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, घर के पीछे झाड़ियों की सफाई करने के दौरान बम में विस्फोट हुआ। प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।