झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित 5 बच्चों को कथित तौर पर संक्रमित खून चढ़ाया गया जो एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बेहद चिंताजनक है और इसकी जांच कराई जा रही है। बकौल अधिकारी, इन बच्चों को चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से खून चढ़ाया गया था।