झारखंड में दुकान से ₹11,000 लूट कर भागे बदमाश, नहीं छुआ पास में रखा 300 ग्राम सोना

रांची (झारखंड) में हाल ही में एक दुकान से 2 बदमाशों ने ₹11,000 लूट लिए लेकिन उन्होंने पास में रखे 300 ग्राम सोने को हाथ नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्हें सिर्फ पैसों की ज़रूरत थी इसलिए उन्होंने सोने को छोड़कर रुपए लूटे थे।