झारखंड के चाईबासा में शनिवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल शहीद हो गए। इस ब्लास्ट में एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र में आईईडी लगाया था। 18 मार्च को हुए एक हमले में सुरक्षाबल का एक जवान घायल हुआ था।