झारखंड के गिरिडीह में हाल ही में एक रहस्यमयी विशाल पक्षी दिखाई दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस पक्षी का नाम घरीला बताया है। वीडियो में पक्षी की चोंच काफी बड़ी दिख रही है। गिरिडीह में यह पक्षी कहां से आया, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।