गुमला (झारखंड) के एक बाल सुधार गृह से 2 किशोर फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि किशोर चादरों की मदद से करीब 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे हैं। बकौल पुलिस, दोनों किशोरों को इस सप्ताह की शुरुआत में एक मामूली अपराध के आरोप में सुधार गृह लाया गया था और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।