झारखंड में रेनकोट पहन बैंक में घुसे बदमाश, ₹4200000 कैश और ₹33.20 करोड़ का सोना लूटा
जमशेदपुर (झारखंड) के केनरा बैंक में गुरुवार सुबह 5 हथियारबंद डकैतों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट की। बदमाश ₹42 लाख नकद और गोल्ड लोन के बदले जमा ₹33.20 करोड़ मूल्य का 23.8 किलो सोना लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।