झारखंड में शिक्षक के रिटायर होने पर उनसे लिपटकर रोने लगीं छात्राएं, वीडियो आया सामने

गढ़वा (झारखंड) में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर उनसे लिपटकर रो रही छात्राओं का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में शिक्षक भी रोते हुए दिख रहे हैं। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा, "शिक्षक और छात्रों के बीच काफी जुड़ाव रहा होगा...मैं चाहूंगा कि यह वीडियो खूब वायरल हो ताकि लोगों को संदेश मिले।"