झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। एसपी बिमल के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, किसी को बड़ी चोट नहीं आई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।