झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, JPSC ने जारी किया नोटिस
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होनी थी। आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है।