झारखंड सरकार ने की पूर्व CM शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

झारखंड सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के संस्थापक/संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक अवधि 4 से 6 अगस्त तक लागू रहेगी। इस अवधि में राज्य के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी तरह के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं होगा।