झारखंड सरकार ने पेश किया ₹1.45 लाख करोड़ का बजट, खोले जाएंगे 7 मेडिकल कॉलेज

झारखंड सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.45 लाख करोड़ का बजट पेश किया और यह पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से लगभग 13% अधिक है। बजट में मंईयां सम्मान योजना के लिए ₹13,363.35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रांची, खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।