झूले पर 13 साल के 2 बच्चों की हरकत से मची अफरा-तफरी, बेकाबू होकर घूमने लगी राइड
अमेरिका के जॉर्जिया में एक मेले के दौरान झूले पर सवार दो 13 वर्षीय किशोरों के एक-दूसरे को पकड़ने से राइड बेकाबू हो गई। दोनों को पहले ऐसा न करने की चेतावनी दी गई थी। वीडियो में झूले का संतुलन बिगड़ता देखा जा सकता है। हादसे में एक महिला घायल हुई जबकि दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।