राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अस्पताल पहुंचकर झालावाड़ हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते शिक्षा विभाग जर्जर स्कूल भवन की पहचान कर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज देता तो हादसा टाला जा सकता था। गौरतलब है, हादसे में 7 बच्चों की मौत हुई थी और 28 बच्चे घायल हुए थे।