झूसी RPF स्टेशन में महाकुंभ समापन कार्यक्रम में भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखे पुलिसकर्मी

सोशल मीडिया पर झूसी (प्रयागराज) आरपीएफ स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरपीएफ के जवान भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो को @SachinGuptaUP नामक यूज़र ने 'X' पर शेयर कर लिखा है, "2 महीने की ड्यूटी के बाद महाकुंभ समापन सम्मान समारोह।" प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी-26 फरवरी तक हुआ था।