inshorts

झगड़े के महीनों बाद डॉनल्ड ट्रंप के साथ बैठे दिखे एलन मस्क, शेयर की तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रविवार को चार्ली कर्क की स्मृति सभा में साथ बैठे व बातचीत करते नज़र आए। मस्क ने उनके साथ अपनी तस्वीर X पर शेयर कर लिखा, "चार्ली के लिए।" मई में मस्क ने ट्रंप से मतभेदों के चलते अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख का पद छोड़ दिया था।