स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट के भयंकर टर्बुलेंस में फंसने के बाद सीटों से उछलते यात्रियों और हवा में उड़ते सामान का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान के असर से विमान एक झटके में 8000 फीट नीचे आ गया। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड में भयंकर टर्बुलेंस के कारण विमान को यू-टर्न लेकर यूरोप लौटना पड़ा।