भागल (गुजरात) में सांप्रदायिक झड़पें शुरू करने के आरोपियों को पुलिस ने लाइन से बिठाकर बेल्ट से पीटा जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। गौरतलब है, दिवाली पर भैंसों की हत्या के विरोध और दलित समुदाय के लोगों पर हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। आरोपियों पर महिलाओं की हत्या की कोशिश का भी आरोप है।