inshorts

झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी का 83 साल की आयु में हुआ निधन

झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रज़ी का शनिवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 83 साल की आयु में निधन हो गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। 2004-2009 तक झारखंड के राज्यपाल रहे रज़ी के निधन पर राज्य के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।