झारखंड की इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत के बाद पीएम ने घोषित किया मुआवज़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद (झारखंड) में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से कम-से-कम 14 लोगों की मौत पर शोक जताया है और 12 घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हर मृतक के परिवार के लिए ₹2 लाख व घायलों के लिए ₹50,000-₹50,000 सहायता घोषित की। मृतकों में 10 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल हैं।