झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय बुधवार को नैशनल हाईवे-133 की खराब हालत का विरोध करते हुए एनएच पर जमा पानी में ही धरने पर बैठ गईं। सड़क की मरम्मत की मांग करते हुए विधायक ने सड़क पर जमा पानी से सांकेतिक स्नान भी किया। बकौल विधायक, सड़क लंबे समय से खराब है जिस वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।