बोकारो (झारखंड) स्थित वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में सोमवार को मरम्मत कार्य कर रहे 3 ठेका मज़दूरों की ऊंचाई से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहनवाज़ आलम, मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है। कंपनी की जनसंपर्क अधिकारी शिल्पी शुक्ला के अनुसार, मामले की जांच हो रही है।