रांची पुलिस ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को दुष्कर्म के मामले में इटावा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। दरअसल, तिवारी की पूर्व घरेलू सहायिका ने अगस्त में उनके खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था। गौरतलब है, पुलिस पिछले कई दिनों से तिवारी की तलाश कर रही थी।