झारखंड में रामनवमी के जुलूस के दौरान रविवार शाम को कम-से-कम दो ज़िलों में सांप्रदायिक हिंसा होने की रिपोर्ट्स हैं। एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने बताया कि पथराव और आगजनी की घटनाओं के मद्देनज़र लोहरदगा ज़िले के हिरही गांव में धारा 144 लगाई गई है। बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में सांप्रदायिक हिंसा की एक अन्य घटना की खबर है।