प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अवैध खनन मामले में छापेमारी के दौरान बिचौलिए प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 राइफल बुधवार को बरामद करने के बाद प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 'करीबी सहयोगी' हैं। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रकाश को 'झारखंड के दलालों का सरगना' बताया था।