झारखंड में 70 नक्सलियों ने घर में घुसकर की आदिवासी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
चतरा (झारखंड) में पुलिस का मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक आदिवासी शख्स व उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक के दूसरे बेटे ने बताया कि 60-70 नक्सली छत के रास्ते घर में घुसे थे और मारपीट करने के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, नक्सलियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।