झारखंड में इमाम ने 8 वर्षीय बच्ची का किया रेप, किया गया गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मदरसे के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची मदरसे में पढ़ने जाती थी जहां रविवार को आरोपी अमीनुल्लाह उर्फ अमीन ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी इमाम फरार हो गया था।