झारखंड में गर्भवती महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हज़ारीबाग (झारखंड) में पिछले हफ्ते ट्रैक्टर की रिकवरी के लिए गए फाइनेंस कंपनी के एजेंट द्वारा गर्भवती महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया, "आरोपी फाइनेंस कंपनी के साथ बतौर थर्ड पार्टी वेंडर जुड़ा था।" बकौल पुलिस, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।