झारखंड में छात्रा को ज़िंदा जलाए जाने के मामले में पीड़ित परिवार से मिली महिला आयोग की कमिटी
दुमका (झारखंड) में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर ज़िंदा जलाए जाने से 19-वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में तथ्यों को खोजने के लिए गठित राष्ट्रीय महिला आयोग की 2 सदस्यीय समिति ने बुधवार को मृतका के परिवार से मुलाकात की। मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी को तलब कर केस की रिपोर्ट मांगी है।