झारखंड में छापेमारी के दौरान पुलिस के कथित धक्के के बाद बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत

खूंटी (झारखंड) में रविवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान 82 वर्षीय बुज़ुर्ग की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बुज़ुर्ग को धक्का दिया जिससे वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराई जाएगी।