दुमका (झारखंड) में 19-वर्षीय लड़की पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाने से हुई उसकी मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी नईम उर्फ छोटू खान को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पुलिस, नईम ने ही मुख्य आरोपी शाहरुख को पेट्रोल लाकर दिया था। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।