झारखंड में नीलांचल एक्सप्रेस पर गिरा हाई टेंशन तार, 1 शख्स की हुई मौत व कई घायल
झारखंड में चांडिल-मुरी रेलखंड पर सुईसा-तिरुलडीह स्टेशनों के बीच शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर ओवरहेड हाई टेंशन तार गिर गया और हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बागमुंडी अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रेलवे ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है।