झारखंड में बकरी को निगलने के बाद रेंग नहीं पा रहा था 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने बचाया
झारखंड के पलामू में 8 फीट लंबे एक अजगर ने एक बकरी को निगल लिया। बकरी को निगलने के बाद अजगर रेंग नहीं पा रहा था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के 4 कर्मचारियों ने अजगर को बचाया और उसे जंगल में छोड़ दिया।