झारखंड के पलामू में एक मोटरसाइकल शोरूम में आग लगने की घटना में शोरूम मालिक की 80-वर्षीय मां की मौत हो गई जबकि 300 मोटरसाइकल जलकर खाक हो गईं। आग गुरुवार रात लगी थी और दमकल की 5 गाड़ियों ने शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया। बकौल पुलिस, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।