धनबाद (झारखंड) में शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट के बाद एक डीज़ल लोकोमोटिव (इंजन) पटरी से उतर गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के पीछे नक्सली थे। रेलवे के मुताबिक, यह बम विस्फोट धनबाद डिवीज़न में गरवा रोड और बरकाकाना के बीच हुआ था। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।