झारखंड सरकार ने कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच राज्य में संक्रमण की रोकथाम से संबंधित प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। मौजूदा प्रतिबंधों के तहत सभी शिक्षण संस्थान, स्टेडियम, पार्क, जिम, स्विमिंग पूल और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। शादियों व अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे और बाज़ार रात 8 बजे तक खुले रह सकेंगे।