झूठी जानकारी ना फैलाएं, आप ऐसा करेंगे तो मैं आपको छोड़ूंगा नहीं: पत्रकारों से गाज़ियाबाद डीएम
गाज़ियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पत्रकारों से कहा है, "आप सभी से अपील है कि बिना सोचे-विचारे झूठी सूचनाएं ना फैलाएं।" उन्होंने कहा, "आपके हाथ में जो इंस्ट्रूमेंट है वह दोधारी तलवार है, उसका खामियाज़ा आपको भी भुगतना पड़ सकता है। यह धमकी भी है और सुझाव भी...आप ऐसा करोगे तो धमकी है कि मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।"