भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी के अंतर्राष्ट्रीय करियर के आखिरी मैच से पहले बीसीसीआई ने उन्हें विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर रोने लगीं जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने शेयर की हैं। झूलन के नाम अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (253) और महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट (253) लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।