भारतीय महिला पेसर झूलन गोस्वामी को उनके आखिरी मैच में बल्लेबाज़ी के लिए उतरने के दौरान इंग्लिश खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, "20 से अधिक वर्षों से...झूलन ने दौड़ लगाई और एक ऊंचाई पर पहुंची हैं। उन्होंने वनडे में...करीब 10,000 गेंदें डाली हैं और कई युवा लड़कियों को...क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है।"