झूले के तार में बेंगलुरु में उलझी 11-वर्षीय बच्ची, हुई मौत

बेंगलुरु (कर्नाटक) में खेल के झूले के तार में उलझने से एक 11-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त बच्ची के माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर थे और बच्ची पहले फ्लोर पर खेल रही थी। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।