टोंक में गाय का कटा सिर मिलने के बाद मचा बवाल, भारी पुलिस बल की तैनाती

टोंक मे शुक्रवार सुबह एक गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गोकशी की सूचना मिलते ही बीजेपी ज़िलाध्यक्ष समेत हिंदू संगठन के सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गए और उन्होंने गाय के अवशेषों को वाहन में डालकर घंटाघर चौक पर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती हुई है।